क्षत्रिय समाज का विकास एकजुटता से होगा : अशोक सिंह
मुंबई। अखिल क्षत्रिय सभा द्वारा क्षत्रिय स्नेह सम्मेलन और मेधावियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर प़र क्षत्रिय शक्ति स्मारिका का उद्घाटन किया गया. इस कार्यक्रम में क्षत्रियों के विकास और उनकी मौजूदा परिस्थितियों पर चर्चा की गई। मुख्य आयोजन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले अमरेज सिंह के साथ कार्यक्रम में पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह, समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह गोपाल सिंह, समेत कई दिग्गज शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अशोक सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज का विकास एकजुटता से होगा। हमारा समाज आज हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। श्री सिंह ने कहा कि यदि हम एकजुट होंगे तो हर लड़ाई जीत लेंगे।इसके बाद कृपा शंकर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के गरीब तबके के बच्चों की शिक्षा औरj विकास के लिए हम लोगों को आगे आना होगा। क्षत्रिय समाज हमेशा देश के लिए आगे की पंक्ति में खड़ा रहा है। इसके बाद मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।
इसके अलावा क्रिसमस की पूर्व संध्या पर भांडुप स्थित मेरी एन इंग्लिश स्कूल में क्रिसमस मनाते हुए अशोक सी बच्चों को देश का भविष्य बताया और कहा कि जब तक बच्चों में आदर्श और संस्कार का निर्माण नहीं होगा तब तक देश को आगे बढ़ना मुश्किल होगा इसलिए हम सबको मिलकर बच्चों में देश प्रेम की भावना बढ़ाने उनके समग्र विकास के लिए काम करने के लिए एकजुट होने की आवश्यकता है. विद्यालय में मुख्य ट्रस्टी शीला सिंह, प्रिंसिपल रागिनी सिंह के अलावा स्टाफ के पूरे लोग उपस्थित थे.