Jaunpur News: गैंगेस्टर एक्ट में वांछित तीन अभियुक्त गिरफ्तार

Ek Sahara News
jaunpur-news-three-accused-wanted-in-gangster-act-arrested


जौनपुर। थानाध्यक्ष सुजानगंज ने अपनी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर तीन गैंगेस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में रामचन्द्र उपाध्याय पुत्र रामराज उपाध्याय, रत्नेश उपाध्याय, अभिषेक उपाध्याय पुत्रगण रामचन्द्र उपाध्याय निवासीगण ग्राम पढुवा थाना सुजानगंज को मुखबिर की सूचना पर उसके घर से शनिवार को गिरफ्तार किया गया। बाद आवश्यक कार्यवाही अभियुक्तगण को न्यायालय के समक्ष भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष यजुवेन्द्र कुमार सिंह, उनि बृजेश मिश्रा, उनि आनन्द राय, उनि धनई प्रसाद, उनि विद्यासागर, उनि अक्षय लाल यादव, उनि घनश्याम सिंह, हेका मानस तिवारी, हेका तीर्थराज यादव, हेका अजीत यादव, हेका जितेन्द्र कुमार, हेका सतीश चन्द्र, का शिवशंकर यादव, अनिल गौड़, संजीव कुमार, अजय कुमार, म.आ. पल्लवी सिंह शामिल रहीं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top